4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी प्रवेश परीक्षा की तारीख

प्रवेश परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम 25 मई को जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 मई को अपलोड होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 18 May 2018, 3:19 PM IST

lucknow-university-pg-course-entrance-exam

प्रवेश परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम 25 मई को जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 मई को अपलोड होंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश परीक्षा का तारीखें घोषित कर दी हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय की ये परीक्षाएं दो से 12 जून के बीच होंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगर आपने विश्वविद्यालय में एक से ज्यादा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है और आपके दोनों पेपर एक ही दिन पड़ रहे हैं तो आप lupgtest2018@gmail.comपर 21 मई तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के बाद विवि कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है। प्रवेश परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम 25 मई को जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 मई को अपलोड होंगे।

15 मई मंगलवार को पीजी के पाठ्यक्रमों में आवेदन की प्रक्रिया खत्म कर दी गई। अब तक 12 हजार से अधिक आवेदन पीजी के पाठ्यक्रमों के लिए आ चुके हैं, जिसमें सर्वाधिक दो हजार से अधिक आवेदन एलएलबी के पाठ्यक्रम में आए हैं। एलएलबी के बाद एलएलएम और एमकॉम कॉमर्स में लगभग एक हजार आवेदन आ चुके हैं। बाकी अन्य पाठ्य क्रमों में आवेदन का आंकड़ा एक हजार भी नहीं पहुंच पाया।