बता दें, बीते गुरुवार दिल्ली और अन्य शहरों में NSUI की छात्र विंग ने प्रदर्शन किया। NSUI ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने संसद को घेरने का प्रयास किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए। कार्यकर्ताओं की मांग है कि शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें और नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा दोबारा से कराई जाए। साथ ही उन्होंने एनटीए के वैसे सदस्य जो इस पेपर लीक में शामिल हैं, उन पर शख्त कार्रवाई करने की मांग की।