
MBSE HSLC Result 2021
MBSE HSLC Result 2021: देश भर में जहां एक ओर बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले लिए जा रहे है तो वहीं इसी के बीच मिजोरम बोर्ड ने आज राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 परिणामों की घोषणा कर दी है। जो छात्र इस परिक्षा में शामिल हुए थे वो लोग अपने परिणाम की जामकारी छात्रों के लिए अपनी MBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर जाकर ले सकते है। मिजोरम बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राओं के परिणाम एमबीएससई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए है।
इन स्टेप में करें मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे
छात्रों कक्षा 10 के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले MBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर जाए।
इसके बाद जहां होम पेज पर ही नोटिफिकेशन सेक्शन में दिये गये MBSE HSLC Result 2021 के लिंक को क्लिक करें। इसके बाद क नया पेज खुलेगा। जहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर (बिना वर्ष के) भरकर सबमिट करनी होगी।
इसके बाद स्टूडेंट्स अपना MBSE HSLC Result 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे।
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतो के मद्देनजर सेव कर लेनी चाहिए।
अप्रैल 2021 में आयोजित हुए थे एग्जाम
देश में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए भले ही केंद्रीय बोर्डों और ज्यादातर राज्यों की ओर से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया, लेकिन मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएससई) द्वारा एचएसएलसी परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा 10 के थ्योरी एग्जाम 1 से 20 अप्रैल तक आयोजित किये थे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। इसके बाद मिजोरम बोर्ड ने एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा 3 जून को की।
Updated on:
03 Jun 2021 03:05 pm
Published on:
03 Jun 2021 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
