इस प्रोग्राम के तहत लाइफ स्किल्स की भी ट्रेनिंग दी जाएगी
HRD Ministry के अधिकारियों के अनुसार नए प्रोग्राम के तहत बच्चों को नौ लाइफ स्किल्स Self-awareness, problem solving, decision making, critical thinking, creative thinking, empathy, communication, interpersonal relationship तथा managing emotions के बारे में बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त अब्यूज, सेक्सुअल तथा रिप्रोडक्टिव हेल्थ, इंटरनेट तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, जेन्डर इक्वेलिटी, हिंसा तथा दुर्घटनाओं के विरूद्ध लड़ कर खुद को सुरक्षित बनाना और एक जिम्मेदार नागरिक बनना इस प्रोग्राम की मूल शिक्षा होगा।