बायोमेट्रिक ऐसी करेगी कार्य
उपखंड के सभी राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान के कक्ष में बायोमेट्रिक मशीन स्थापित की जाएगी। इसके तहत एक बार विद्यालय में आने के लिए स्विच पर अंगूठा लगाना होगा। दूसरी बार विद्यालय छुट्टी के बाद जाते समय स्विच दबाना होगा। बाकि आठों कालांशों में भी स्विच दबाकर फिंगर प्रिन्ट देना होगा। किसी फिंगर प्रिंट विशेष को ही मशीन रीड करेगी। अर्थात एक अध्यापक दूसरे अध्यापक हाजरी नहीं कर सकेगा।