
MPBSE Class 10th, 12th Result 2019
MPBSE Results 2019 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले महीने के 13 मई के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MPBSE 10th Result 2019 और MPBSE 12th Result 2019 अगले महीने जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड ने दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सबसे पहले जारी किए हैं। ज्यादातर राज्यों में परिणाम मई महीने के अंत तक ही जारी किए जाते हैं। MPBSE द्वारा दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम इस बार साथ जारी किए जा सकते हैं। पहले की तरह ज्यादा दिनों का अंतर् नहीं होगा। MPBSE Result 2019 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। विद्यार्थी मोबाइल पर भी मेसेज के जरिए परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
MP Board Result Exam 2019
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई दोनों ही परीक्षाओं में कुल 21 लाख के करीबन विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। 7.69 लाख के करीबन विद्यार्थी 12वीं कई परीक्षा में शामिल हुए थे और 11.48 लाख विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू की गई थी। दसवीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक चली थी और बारहवीं की परीक्षा 2 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी।
MP Board Exam Result 2019 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 13 से 15 मई के करीब जारी किए जाएंगे। MP Board Class 10th, 12th Result 2019 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद विद्यार्थियों को रोल नंबर सहित मांगी गई जरुरी जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी। सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
12 Apr 2019 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
