छठी से 10वीं तक के छात्र प्राचीन परंपराओं और दर्शन के सहारे अब भूगोल, विज्ञान, इतिहास के बारे में जानेंगे। ये छात्र प्राचीन भारतीय दर्शन, आयुर्वेद, योग , उपनिषद और स्मृतियों के बारे में विस्तार से जान सकेंगे।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) ने इन कक्षाओं की किताबों में ऐसे कई अहम बदलाव किए हैं। बीते साल अगस्त में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने निर्देश दिए थे, एनसीईआरटी ऐसा पाठ्यक्रम तैयार करे, ताकि छात्र भारत के सुनहरे अतीत के बारे में व्यापक स्तर पर जान सकें।
जैसे कि सातवीं कक्षा इतिहास की किताब में भारतीय दर्शन के छह प्रकारों (महर्षि कणाद का वैशेषिक, महर्षि गौतम का न्याय, महर्षि कपिल का सांख्य, महर्षि पतंजलि का योग, महर्षि जैमिनी का पूर्व मीमांसा और महर्षि व्यास का वेदांत या उत्तर मीमांसा) का विस्तार से जिक्र किया गया है।