आयुषी ने कहा कि 4 जून को उनका नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG Result) आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाया नहीं जा रहा था। सभी डिटेल्स डालने के बाद भी स्क्रीन पर एक ही मैसेज दिख रहा था, “आपका रिजल्ट जेनरेट नहीं हुआ है।” वहीं इसके एक घंटे बाद उनके पास ये मेल आता है कि उनकी OMR शीट फटी हुई है। आयुषी का आरोप है कि उनकी ओएमआर शीट को जानबूझकर फाड़ा गया था।