
kendriya vidyala
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केन्द्र सरकार से देश में 13 विद्यालयों को मंजूरी मिली है जिनमे सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बावली गांव में दो साल में ही विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। जावड़ेकर ने बागपत जिले के बावली गांव में पांच एकड़ भूमि पर करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले केंद्रीय विद्यालय निर्माण का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देश में शिक्षा के स्तर को सुधारना है, जिसके लिए सरकार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से पूरे देश के लिए 13 विद्यालयों को मंजूरी मिली है जिनमे सबसे पहले बावली गांव में सबसे अच्छा विद्यालय दो साल में ही बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश मे शिक्षा के हालात को सुधारना मोदी सरकार की प्राथमिकता के साथ स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने की है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के साथ साथ जिला परिषदीय स्कूलों की भी हालत सुधारी जाएगी। उन्होने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह ने लोकसभा चुनावों के दौरान ही बागपत की जनता को एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने की बात कही थी। उनके प्रयास से बागपत जिले को एक केंद्रीय विद्यालय मिल गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी जिला परिषद स्कूलों की हालत भी सुधारी जाएगी।
Updated on:
26 Oct 2018, 8:04 PM IST
Published on:
26 Oct 2018, 8:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.