9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राइमरी स्कूल स्टूडेंट्स को नहीं उठाना होगा स्कूल बैग

सरकार ने निर्णय लिया है कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों के नन्हें कंधों पर स्कूल बैग का बोझ नहीं लादा जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jun 16, 2018

School bag

हरियाणा सरकार का एक ऐलान प्राइमरी स्कूल स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के चेहरे खिला देगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों के नन्हें कंधों पर स्कूल बैग का बोझ नहीं लादा जाएगा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा - हमने निर्णय लिया है कि प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स को स्कूल बैग लाने की जरूरत नहीं है।

School bag

आपको बता दें कि देशभर में एजुकेशनलिस्ट लंबे समय से यह मांग करते रहे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चों के बैग्स का वजन कम किया जाए, साथ ही पहली और दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स को होमवर्क न दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि स्कूल बैग का वजन बच्चे के वजन के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यह ध्यान में रखा जाए कि स्कूल जाने वाले बच्चे वेटलिफ्टर्स नहीं है।

School bag

जस्टिस एन किरुबकरन ने तेलंगाना और महाराष्ट्र सरकार के ऑडर्स को रेफर करते हुए केंद्र को निर्देश दिए कि राज्य सरकारें भी चिल्ड्रन स्कूल बैग पॉलिसी को अपनाते हुए बच्चों के स्कूल बैग का वजन कम करवाने के लिए गाइडलाइंस जारी करें। शर्मा ने यह भी बताया कि 1 जुलाई हर ब्लॉक के दो स्कूलों को इंग्लिश-स्पीकिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में तब्दील किया जाएगा। इस आधार पर ब्लॉक लेवल पर 238 स्कूल्स को इंग्लिश स्पिीकिंग इंस्टीट्यूशंस बनाया जा सकेगा। राज्य में अब तक 418 स्कूल इंग्लिश स्पीकिंग हो चुके हैं।