20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑक्सफोर्ड में पढ़ेंगी Malala Yousufzai

मलाला पाकिस्तान में 2012 में लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के अभियान के दौरान तालिबान के हमले का शिकार हुई थीं।

2 min read
Google source verification
Malala Yousufzai

लंदन। पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई करेंगी। मलाला ने गुरुवार को ट्वीट किया, ऑक्सफोर्ड जाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सभी ए-लेवल के छात्रों ने अच्छा किया। शुभकामनाएं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाला (20) दर्शनशास्त्र, राजनीति व अर्थशास्त्र पढ़ेंगी। मलाला ने मार्च में बताया था कि ए लेवल में तीन ए पाने की शर्त पर उन्हें ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से तीन विषयों को पढऩे का प्रस्ताव मिला है।

मलाला पाकिस्तान में 2012 में लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के अभियान के दौरान तालिबान के हमले का शिकार हुई थीं। इस घटना के बाद वह अंतरराष्ट्रीय रूप से चर्चा में आईं। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ बर्मिंघम चली गईं। मलाला को 17 साल की उम्र में 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद से वह मानव अधिकारों व शिक्षा की लड़ाई का एक प्रतीक बन गईं।

उल्लेखनीय है कि जब मलाला १५ साल की थी, तब उसने दुनियाभर में लड़कियों की पढ़ाई के लिए 'मलाला फंड' की स्थापना की। महज 17साल की उम्र में उसे नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। ऑक्सफोर्ड में पीपीई की पढ़ाई कर वह अपनी आदर्श पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के नक्शे कदमों पर चलेगी। बसंत ऋतु की शुरुआत में मलाला ने कहा था कि शर्त के साथ उसे ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, उसने यूनिवर्सिटी का नाम नहीं बताया था।

एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में मलाला ने कहा था कि वह ऑक्सफोर्ड में पढऩा चाहती है, लेकिन आवेदन के दौरान लिए जाने वाला साक्षात्कार सबसे मुश्किल प्रक्रिया है। हाई स्कूल के अंतिम दिन वह ट्विटर से जुड़ी। स्नातक होना 'कड़वामीठा' दोनों है क्योंकि वह अपने भविष्य के लिए उत्साहित तो है, लेकिन उसे इस बात की जानकारी है कि दुनियाभर में लाखों लड़कियां स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती और संभवत: इसे पूरा करने का कभी मौका ही नहीं मिले।

मलाला के पिता जियाउद्दीन यूसुफजाई से जब उनकी बेटी के ऑक्सफोर्ड में पढऩे की खबर पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनका दिल कृतज्ञता से भर गया है। गुरुवार को ब्रिटेन में मलाला ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं। कई जानी मानी हस्तियों ने उसे इसके लिए मुबारकबाद भी दी।

ये भी पढ़ें

image