
NTA CMAT Result 2021:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CMAT 2021 के परिणाम और स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट-2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - cmat.nta.nic.in पर जाएं। CMAT 2021 Score Card चेक करने के लिए निचे patrika.com के पेज पर भी डाइरेक्ट लिंक दिया गया है।
CMAT 2021 Paper Pattern
CMAT-2021 का संचालन NTA द्वारा किया जाता है। CMAT एक तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है, जो विभिन्न पार्ट जैसे कि क्वांटिटेटिव तकनीक, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस में उम्मीदवारों की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के जरिए देश में मैनेजमेंट प्रोग्राम (एस) में प्रवेश दिया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के अंदर प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
How To Download CMAT 2021 Score Card
उम्मीदवार अपने CMAT 2021 Result चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cmat.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध स्कोर कार्ड अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के साथ ही एक लॉगिन पेज पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा, जहां अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करते ही स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Web Title: CMAT Result 2021 declared, Here's How To Check
Published on:
09 Apr 2021 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
