6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2026 Paper Leak: पेपर लीक पर NTA का आया ये जवाब, सोशल मीडिया पर सक्रिय ठगों को दी सख्त चेतावनी

NEET UG 2026: नीट परीक्षा से पहले पेपर लीक के फर्जी दावों पर एनटीए ने कड़ा रुख अपनाया है। टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर सक्रिय ठगों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 19, 2026

NEET UG 2026 paper leak news

NEET UG 2026 Paper Leak News (Image- ChatGPT)

NEET UG 2026 Paper Leak Claims: नीट यूजी 2026 एंट्रेंस एग्जाम के आयोजन से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कैंडिडेट्स और अभिभावकों के लिए एक जरूरी चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने स्टूडेंट्स को टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे उन दावों से बचने की सलाह दी है, जिनमें नीट का पेपर लीक होने या परीक्षा से पहले ही उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।

एनटीए ने साफ किया है कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैल रहे सभी दावे पूरी तरह से फर्जी हैं।

NTA Alert For Medical Students: ठगों से रहें सावधान

एजेंसी के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व टेलीग्राम समूहों और व्हाट्सएप के जरिए फर्जी प्रश्नपत्रों की तस्वीरें साझा करके भोले-भाले छात्रों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि नीट यूजी परीक्षा का प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी गोपनीयता तय करने के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है।

NEET UG 2026 Paper Leak News: एनटीए लेगा सख्त एक्शन

  • एनटीए ने साइबर सेल और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को संदिग्ध समूहों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
  • अभ्यर्थियों को केवल ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
  • यदि किसी को पेपर लीक के दावे का पता चलता है, तो वे तुरंत एनटीए के हेल्पलाइन नंबर या ऑफिशियल ईमेल पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।

NEET UG Telegram Fake Paper Alert: अफवाहों पर न दें ध्यान

बोर्ड ने कैंडिडेट्स से आग्रह किया है कि वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान होने के साथ ही छात्र का करियर भी दांव पर लगा सकता है। एनटीए ने साइबर सेल और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी इस तरह के संदिग्ध समूहों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि एग्जाम पूरी सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ आयोजित कराए जा सकें। मेडिकल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के अंतिम समय में अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और किसी भी अफवाह का हिस्सा न बनें।