
NTA JEE Main Result 2021
NTA JEE Main Result 2021 session 4 : जेईई मेन 2021 रिजल्ट की घोषणा का इंतजार आज खत्म हो सकता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 के चौथे और आखिरी चरण यानि सेशन 4 के नतीजे सोमवार को जारी हो सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
जेईई मेन परिणाम 2021 ऐसे करें डाउनलोड :—
— सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट– jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर सत्र 4 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
— एक नया टैब खुलेगा, इसमें आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
— आपका जेईई मेन 2021 सत्र 4 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
— परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
2.5 लाख देंगे एडवांस की परीक्षा :—
26 अगस्त, 27, 31, 1 सितंबर और 2 अगस्त को आयोजित चौथे चरण में कुल 7.32 लाख उम्मीदवार उपस्थित शामिल हुए थे। नियमों के अनुसार, मेन्स में शीर्ष 2.5 लाख में रैंक प्राप्त करने वाले ही जेईई के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। NTA, JEE मेन 2021 परिणाम के किसी भी पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच पर विचार नहीं करेगा।
जेईई एडवांस परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज:—
जेईई एडवांस परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 13 सितंबर 2021 से शुरू हो रहे हैं। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2021 (जेएबी) निर्देशों के अनुसार आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया जाना है। निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार स्कोर और रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आईआईटी में प्रवेश के लिए सेकेंड स्टेज की जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
19 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन :—
जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवार 19 सितंबर की शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2021 की शाम 5 बजे तक परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर लेना होगा।
Published on:
13 Sept 2021 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
