
Odisha OTET Admit Card 2019
odisha otet Admit Card 2019: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEO) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड अब डाउनलोड कर सकते हैं। OTET 2019 परीक्षा 5 अगस्त, 2019 को आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने OTET 2019 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है, वे लॉगिन के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ओटेट एडमिट कार्ड 2019 केवल ऑनलाइन जारी किया किया गया है। पोस्ट या ईमेल द्वारा या कोई ऑफ़लाइन सूचना उम्मीदवारों को नहीं भेजी जाएगी। OTET 2019 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाना होगा या फिर उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ओटेट एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।
Odisha OTET Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को OTET 2019 Admit Card ले जाना जरुरी है। किसी उम्मीदवार को ओटेट एडमिट कार्ड 2019 के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एडमिट कार्ड आज सुबह 11 बजे के बाद उपलब्ध होगा।
How To Download Odisha OTET Admit Card 2019
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ओटीईटी 2019 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं , इसके बाद होम पेज दिए गए टेट एग्जामिनेशन पर क्लिक करें। आगे की टैब में एडमिट कार्ड को चुनें। नए पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखाई देगा, यहां क्लिक के बटन पर जाना होगा और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। एडमिट कद स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
02 Aug 2019 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
