
OPSC OCS Exam Postpone : OPSC OCS Prelims Exam को लेकर बेहद जरुरी खबर सामने आ रही है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर को होना था। ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2023-24 को चक्रवाती तूफान 'दाना' (Cyclone DANA) के कारण स्थगित कर दिया गया है। वहीं परीक्षा की अगली तारीख को लेकर 7 दिन बाद नया अपडेट दिया जाएगा। आयोग ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर इस बारे में जानकारी देते हुए एक नोटिस शेयर किया है।
अपने पोस्ट में आयोग ने बताया कि ओपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर के 27 तारीख को होनी थी, लेकिन चक्रवाती तूफान दाना(Cyclone DANA) के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। साथ ही यह भी बताया कि परीक्षा तारीख के संबंध में 7 दिन बाद नया अपडेट दिया जाएगा।
OPSC OCS Prelims Exam के प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो अनिवार्य पेपर होंगे। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक विषय में न्यूनतम 200 अंक होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार योग्य होंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा को पास किया होगा।
यह खबर भी पढ़ें:- JEE में नंबर कम, फिर भी इन टॉप कॉलेजों में मिल सकता है दाखिला
इस परीक्षा के माध्यम से 399 भर्तियां की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी से शुरू होकर16 फरवरी, 2024 तक चली थी। लेटेस्ट अपडेट OPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Published on:
23 Oct 2024 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
