31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTET Admit Card 2021: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 9 अप्रैल को होगी आयोजित

OTET Admit Card 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने आज यानि 1 अप्रैल, 2021 को OTET 2021 Exam के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ओडिसा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Apr 01, 2021

OTET Admit Card 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने आज यानि 1 अप्रैल, 2021 को OTET 2021 Exam के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ओडिसा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in - पर जा सकते हैं। परीक्षा से पहले उम्मीदवार सभी जरुरी निर्देशों का पालन करें।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2021 को किया जाएगा। उम्मीदवार ओटीईटी एडमिट कार्ड 2021 को आधिकारिक वेबसाइट से या patrika.com के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। OTET Admit Card 2021 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।

Click Here For Download OTET 2021 Admit Card

शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60% या उससे अधिक स्कोर वाले उम्मीदवार ही क्वालीफाई माने जाते हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी / ओबीसी, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाई मार्क्स 50% निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक भर्ती में टीईटी अंक को वेटेज दिया जाता है।

बता दें कि NCTE के दिशानिर्देशों के अनुसार, लेवल-1 में कक्षा I से V के लिए परीक्षा आयोजित होगी। Level-2अर्थात पेपर- II की परीक्षा कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए आयोजित होगी।