विदेश से पढ़ाई कर मास्टर्स की डिग्री लेना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए किस देश का रुख करें, अगर यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस देश से करें स्नातकोत्तर की पढ़ाई, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। मास्टर्स की डिग्री के लिए आपके लिए जर्मनी बेहतर देश साबित हो सकता है। हालांकि, जर्मनी में मास्टर्स डिग्री के लिए एडमिशन लेने के लिए जो सबसे जरुरी दस्तावेज आपको चाहिए, वह स्नातक की डिग्री। भले ही आपके पास जर्मनी की स्नातक डिग्री न हो, लेकिन यह जरुरी है कि आपके पास जो डिग्री है, उसे जर्मनी के विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त हो।