PM YASHASVI Yojana: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM YASASVI Scholarship 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) या विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति (DNT) से हैं, तो आपके लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने का शानदार मौका है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही "प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना" के तहत योग्य छात्रों को 75,000 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक की वार्षिक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।