भारतीय शिक्षा प्रणाली और यहां के छात्रों के लिए खुशखबरी है। भारत शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और निरंतर नए कीर्तमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में QS (Quacquarelli symonds) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद, बैंग्लुरु और कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) वैश्विक स्तर पर टॉप 50 विश्वविद्यालयों की लिस्ट में शामिल हुए हैं।