
Rajasthan RBSE 8th Result 2019
Rajasthan RBSE 8th Result 2019 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आठवीं बोर्ड सत्रांत परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक ने आधिकारिक वेबसाइट पर आज 4 बजे परिणामों की घोषणा की है। सत्रांत परीक्षाओं में उपस्थित हुए विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in के अतिरिक्त बहुत ही आसानी से परिणाम डाउनलोड करने के लिए http://results.patrika.com/ पर जा सकते हैं या निचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
RBSE Class 8th Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि आरबीएसई कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 14 से 27 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। इस साल, आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा के लिए लगभग 11.5 लाख विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। मोबाइल RBSE Class 8th Result 2019 पाने के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को मोबाइल के मेसेज इनबॉक्स में जाना होगा। यहां टाइप करना होगा RESULTRAJ8roll number और इसे 56263 पर भेजना होगा। परिणाम जारी होने के साथ ही मेसेज के द्वारा परिणाम और प्राप्तांक भेज दिए जाएंगे।
How To Check RBSE Class 8th result 2019
विद्यार्थी अपने 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'कक्षा 8 रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में रिडाइरेक्ट किया जाएगा, जहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही RBSE 8th Result 2019 स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं। rajresults.nic.in के माध्यम से सीधे परिणाम पोर्टल पर जा सकते हैं। यहाँ होम पेज पर कक्षा का चयन करना होगा और आगे की टैब में रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। परिणाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।
Updated on:
07 Jun 2019 04:19 pm
Published on:
21 Apr 2019 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
