
JEE Main 2026 Session 2 Result Soon (Official Website)
JEE Main 2026 Result Expected Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड 20 अप्रैल, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। ऐसे में एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
परिणामों के साथ ही एनटीए जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता कट-ऑफ परसेंटाइल भी जारी करेगा। जो कैंडिडेट्स इस कट-ऑफ को पार करेंगे, वे देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IITs) में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल माने जाएंगे। इसके अलावा, बोर्ड ऑल इंडिया रैंक (AIR) के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सार्वजनिक करेगा।
जेईई मेन 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के नॉर्मलाइज्ड परसेंटाइल स्कोर की जानकारी होगी। साथ ही तीनों सब्जेक्ट्स का कुल एग्रीगेट परसेंटाइल स्कोर भी दिया जाएगा। काउंसलिंग और कॉलेज एडमिशन के समय इस स्कोरकार्ड की मूल प्रति आवश्यक होगी, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इसकी पीडीएफ सुरक्षित रखें और प्रिंट आउट जरूर लें।
कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
विभिन्न श्रेणियों के लिए अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स इस तरह से हो सकते हैं-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें।
Updated on:
17 Apr 2026 12:15 pm
Published on:
17 Apr 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
