
RBSE 12th Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अब से कुछ ही घंटों में जारी होगा। बोर्ड इस साल भी टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करेगा। बता दें, राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 866270 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। तीनों स्ट्रीम का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in
राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ जारी होंगे। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान ऐसा हुआ था।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। मैसेज ऐप पर जाएं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आर्ट्स: R12A रोल नंबर, कॉमर्स: R12C रोल नंबर, साइंस: R12S रोल नंबर टाइप करें और 5676750 या 56263 नंबर पर भेजें।
Updated on:
20 May 2024 10:11 am
Published on:
20 May 2024 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
