Rajasthan News: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षक भर्ती-2022 के चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटित कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती- 2022, अध्यापक लेवल प्रथम (कक्षा 1 से 5) सामान्य शिक्षा के पदों पर सीधी भर्ती हेतु अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 30 अगस्त 2024 को विभाग को उपलब्ध करवाई गई थी, जिसके आधार पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों को जिला आवंटन कर दिया गया है।