
RBSE Prize Money
इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की परीक्षाएं 05 मार्च, 2020 से शुरू हो जाएंगी। जानें हिन्दी विषय से जुड़े कुछ उपयोगी सवाल व जवाब-
प्रश्न (1) - हाथ न आना, इस मुहावरे का निकटतम अर्थ क्या है? – पकड़ में न आना
प्रश्न (2) - शेर को सामने देखकर ..., यह वाक्य किस मुहावरे से पूर्ण होगा? – मेरे प्राण सूख गए।
प्रश्न (3) - किसी के कथन को उद्दत करते समय किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है? – प्रश्नवाचक चिह्न
प्रश्न (4) - मोहन बाजार जा रहा है। इस वाक्य में उद्देश्य है – मोहन
प्रश्न (5) - सरल या साधारण वाक्य किसे कहते हैं? जिसमें एक उद्देश्य, एक विधेय और एक ही क्रिया हो।
प्रश्न (6) - अनुरक्त शब्द का विलोम क्या है? – विरक्त
प्रश्न (7) - कवि का स्त्रीलिंग रूप क्या है? – कवयित्री
प्रश्न (8) - हिन्दी में वचन कितने होते हैं? – दो
प्रश्न (9) - आगरा का बहुवचन क्या होगा? – कोई बहुवचन नहीं होगा।
प्रश्न (10) - जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें क्या कहते हैं? – अविकारी शब्द
प्रश्न (11) - संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में बिना किसी परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं, क्या कहलाते हैं? – तत्सम शब्द
प्रश्न (12) - किसी समास में जब दोनों शब्द प्रधान हो तो उसे क्या कहते हैं? – तत्पुरुष समास
प्रश्न (13) - सिर फिर जाना का अभिप्राय क्या है? – अहंकारी हो जाना
प्रश्न (14) - अचानक, किस प्रकार का क्रिया विशेषण है? – रीतिवाचक
प्रश्न (15) - आग्रह शब्द का विलोम है – दुराग्रह
प्रश्न (16) - इतना काम क्यों करती हो? वाक्य में इतना शब्द क्या है? – संख्यावाचक विशेषण
Published on:
26 Feb 2020 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
