29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET 2024 के लिए अप्लाई करने से पहले देखें ये दिशा-निर्देश, फॉर्म भरने में भूल से भी न करें ये गलती 

REET 2024: जनवरी में होने वाली रीट परीक्षा के लिए कर रहे हैं आवेदन दो जान लें दिशा-निर्देश। फॉर्म भरने में भूल से भी कोई गलती न करें क्योंकि सुधार के लिए कोई विकल्प नहीं मिलने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Dec 2024, 4:15 PM IST

REET 2024

REET 2024: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अभी आवेदन हो रहे हैं। वहीं इस बीच राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने रीट परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र भरने के लिए अच्छी तरह से क्रॉस चेक कर लें। पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद ही सबमिट करें। बता दें, रीट परीक्षा के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में कोई सुधार का ऑप्शन नहीं है।

यह भी पढ़ें- जहां आप ले रहे हैं दाखिला क्या वो कॉलेज फेक है?…इन 4 प्वॉइंट्स की मदद से करें जांच

अभी तक करीब 5 हजार आवेदन किए गए हैं 

आरबीएसई ने नोटिस (RBSE Notice) जारी कर कैंडिडेट्स को बताया कि एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद इसमें सुधार का ऑप्शन नहीं है। बोर्ड ने कहा कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे अच्छे से क्रॉस चेक कर लें। अभी तक रीट परीक्षा के लिए करीब 5 हजार आवेदन किए गए हैं। इनमें से 1000 आवेदन लेवल एक और करीब 4000 आवेदन लेवल दो के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें- इग्नू ODL कोर्स के लिए शुरू रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने से पहले जान लें UGC के दिशा-निर्देश

कब तक कर सकते हैं आवेदन (REET 2024 Last Date)

रीट परीक्षा के लिए 15 दिसंबर 2024 से आवेदन किए जा रहे हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2025 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 जून 2025 है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टोंं में होगी। सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी भी लानी होगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग