किसी संस्थान या प्राइवेट कॉलेज में जा रहे हैं तो उसका लाइसेंस और अप्रूवल जरूर चेक कर लें। संबंधित कॉलेज के कोर्स मान्यता प्राप्त हैं और वहां की डिग्री वैलिड है कि नहीं ये देखने के बाद ही आगे बढ़ें। फील्ड के मुताबिक एफिलिएशन अलग-अलग हो सकता है, जैसे कि यूजीसी से, एमएचआरडी से, एआईसीटीई से या एमसीआई से।