रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अनिवार्य है?
सीबीएसई के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन फॉर्म में आधार नंबर के लिए जगह दी हुई है, हालांकि, जिन स्टुडेंट्स के पास आधार नंबर नहीं है वे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बैंक खाता संख्या या सरकार की ओर से जारी किसी भी पहचान पत्र के नंबर भर सकते हैं। विदेश नागरिक अपना पासपोर्ट नंबर दे सकते हैं। अगर उनके पास पासपोर्ट नहीं है तो वे उस देश की ओर से जारी सामाजिक सुरक्षा नंबर/आईडी नंबर दे सकते हैं।