
RRB NTPC Answer Key 2025 Released (Image Source: Freepik)
RRB NTPC Answer Key 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in या अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाकर अपनी आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में कोई गलती नजर आती है तो वह 6 जुलाई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। हर आपत्ति के लिए 50रुपये (बैंक शुल्क सहित) का भुगतान करना होगा। अगर दी गई आपत्ति सही पाई जाती है तो यह राशि वापस कर दी जाएगी।
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले अपने क्षेत्र के आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
होमपेज पर 'CEN-05/2024 (NTPC-G Categories) CBT 1 Answer Key & Response Sheet' वाले लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगिन पेज मिलेगा।
वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद दो टैब दिखेंगे - एक 'Candidate Details' और दूसरा 'Candidate’s Response'।
'Candidate’s Response' टैब पर क्लिक करें।
अब आप स्क्रीन पर प्रश्नों के सही उत्तर और आपने जो उत्तर दिए थे, दोनों देख सकते हैं।
इसे PDF में डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
उत्तरों की जांच करें और अगर जरूरत हो तो आपत्ति दर्ज करें।
यह भर्ती परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत 8,113 पदों को भरा जाना है।
| पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
|---|---|
| ट्रेन मैनेजर | 3144 पद |
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर | 1736 पद |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 732 पद |
| स्टेशन मास्टर | 994 पद |
| जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | 1507 पद |
इन पदों के लिए 1.21 करोड़ से अधिक आवेदनों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई थी।
RRB NTPC भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है।
CBT 1: यह केवल एक क्वालिफाइंग परीक्षा है।
CBT 2: इसमें चयनित उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा (रिक्तियों से 15 गुना तक)।
CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा): केवल स्टेशन मास्टर पद के लिए।
टाइपिंग टेस्ट: उन पदों के लिए जिनमें टाइपिंग आवश्यक है (जैसे सीनियर क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट)।
अंतिम चयन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
Published on:
01 Jul 2025 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
