
RRB Technician Answer Key 2024: रेलव भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 की परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है। ये परीक्षा CBT मोड में 19-20 दिसंबर को आयोजित की गई थी। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स अपना परिणाम देख लें और इसे अच्छे से चेक करने के बाद यदि उन्हें किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी हो तो वे 31 दिसंबर या इस तारीख से पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ध्यान रहे आपत्ति 31 दिसंबर 11:00 बजे तक ही दर्ज की जा सकती है। आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न 50 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। आपत्ति सही होने पर इस राशि को रिफंड कर दिया जाएगा।
Updated on:
26 Dec 2024 02:14 pm
Published on:
26 Dec 2024 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
