19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SBI Clerk Mains Result 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ

SBI Mains Result:इस भर्ती के माध्यम से कुल 13,735 पदों को भरा जाना है। जिसमें अनारक्षित (UR) के 5870 पद, अनुसूचित जाति (SC) 2118 पद, अनुसूचित जनजाति (ST)1385 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 3001 पद शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 11, 2025

SBI Clerk Mains Result 2025

SBI Clerk Mains Result(Symbolic Image-Freepik)

SBI Clerk Mains Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। यह भाषा वही होगी, जिसे उम्मीदवार ने आवेदन के समय चुना था। इस चयन प्रक्रिया के तहत कुल 13,735 पदों पर भर्ती की जाएगी।

SBI Clerk Mains Exam: इतने पदों को भरा जाना है


इस भर्ती के माध्यम से कुल 13,735 पदों को भरा जाना है। जिसमें अनारक्षित (UR) के 5870 पद, अनुसूचित जाति (SC) 2118 पद, अनुसूचित जनजाति (ST)1385 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 3001 पद शामिल हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस (EWS) के 1361 पद शामिल हैं।इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक चली थी।

SBI Clerk Mains Result 2025: परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे, जो 200 अंकों के थे। परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे 40 मिनट थी। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी थी। इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 28 मार्च 2025 को जारी किया गया था।

SBI Clerk Mains Result 2025 Direct Link

SBI Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें चेक

सबसे पहले [SBI की आधिकारिक वेबसाइट (https://sbi.co.in) पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए "Career" सेक्शन पर क्लिक करें।
अब "SBI Clerk Mains Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।