
SBI Recruitment
SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती परीक्षा से जुड़ी अहम अपडेट जारी हो गया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 169 सहायक प्रबंधक पदों को भरा जाना है।
इस भर्ती के माध्यम से सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-सिविल) के 42 पद, सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) के 25 पद, सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-फायर) के 101 पद और सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-सिविल) के एक बैकलॉग रिक्त पदों को भरा जाना है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। जिसमें सामान्य योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान शामिल है। सामान्य योग्यता परीक्षा 90 मिनट की होगी जबकि व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा 45 मिनट की होगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध Admit card लिंक पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन डिटेल्स के साथ आईडी खोल लें।
जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Published on:
02 Jan 2025 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
