29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Assembly News Headlines, Dec 27 2025: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, December 27 Dec, 2025: आज के न्यूज में हथियारों का डेटाबेस लॉन्च, भाजपा की केरल में जीत, उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Dec 26, 2025

School Assembly News Headlines, Dec 27 2025

School Assembly News Headlines, Dec 27 2025(Image-Freepik)

Today School Assembly News Headlines (27 December 2025): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 27 December 2025: देश की जरुरी खबर

  • देश में पहली बार हथियारों का डेटाबेस लॉन्च-देश में पहली बार 'लॉस्ट, लूटेड एंड रिकवरड फायरआर्म' डेटाबेस लॉन्च किया गया। इसे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया। इसे NIA की तरफ से तैयार किया गया है।
  • ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक सरवन सिंह को मिला सम्मान-पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले सरवन सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 10 वर्षीय बच्चे ने मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए बिना डरे पानी, चाय और लस्सी पहुंचाई थी।
  • भाजपा ने रचा इतिहास, केरल में पहली बार बना पार्टी का मेयर-केरल में भाजपा का पहली बार मेयर बना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वी.वी. राजेश शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम के पहले भाजपा मेयर चुने गए हैं।
  • उत्तर भारत में ठंड का बढ़ रहा प्रकोप-उत्तर भारत के साथ-साथ पूरे देश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या का भारत सरकार ने की निंदा-बांग्लादेश हिंसा के बीच भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रलाय ने हिंदू युवक की हाल ही में हुई भयानक हत्या की निंदा की है और उम्मीद की है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
  • पाकिस्तान ने एलओसी के पास तैनात की एंटी ड्रोन सिस्टम-पाकिस्तान ने एलओसी के पास एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया है। जिससे भारत से हवाई हमला होने पर उसे कुछ सोचने-समझने का समय मिल सके।
  • मैक्सिको में भयानक सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत-मैक्सिको में बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी बस मैक्सिको सिटी से चिकोंटेपेक गांव की ओर जा रही थी।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • SMS स्टेडियम में बड़ा हादसा, बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को लगी चोट-जयपुर में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाज और सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को सिर और कंधे में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
  • वैभव सूर्यवंशी रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित-उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों से उन्हें सम्मान मिला।

आज का सुविचार


'सफलता किस्मत से नहीं, रोज की छोटी-छोटी मेहनत से बनती है।'