
School Closed
School Closed : तमिलनाडु के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। जिसके कारण चेन्नई में 12 नवंबर स्कूलों को बंद रखा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में Yellow Alert जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 12 नवंबर को 12 जिलों, 13 नवंबर को 17 जिलों, 14 नवंबर को 27 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 15 नवंबर को 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:- ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं
IMD(India Meteorological Department) के अनुसार, आज चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू में भरी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम में भरी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:- कितने पढ़े-लिखे हैं देश के अगले CJI संजीव खन्ना
बीते कुछ दिनों से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। इसका असर स्कूलों और स्कूली छात्रों पर भी पड़ रहा है। बारिश के कारण स्कूलों को बंद रखा जा रहा है। ऐसी संभावना है कि आगे बारिश होने पर फिर से स्कूलों को बंद किया जा सकता है।
Updated on:
12 Nov 2024 12:51 pm
Published on:
12 Nov 2024 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
