30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली की छुट्टियों को लेकर इन राज्यों ने किया बड़ा फेरबदल, अब इस तारीख को बंद रहेंगे स्कूल 

School Holiday 2024: दिवाली की छुट्टी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। किसी राज्य में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है तो कहीं-कहीं एक नवंबर को। 

2 min read
Google source verification
School Holiday 2024

School Holiday 2024: इस साल अक्टूबर महीने में कई सारे पर्व थे, जिसे लेकर स्कूलों में छुट्टियां रहीं। अक्टूबर महीने के अंत में दिवाली (Diwali 2024) का त्यौहार है। लेकिन दिवाली की छुट्टी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। किसी राज्य में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है तो कहीं-कहीं एक नवंबर को।

भारत के लगभग सभी राज्यों में दिवाली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के पहले धनतेरस और छोटी दिवाली भी आता है। ऐसे में कई जगहों पर दिवाली की तीन दिन की छुट्टी मिलती है। आइए, जानते हैं कि दिवाली की छुट्टी किन-किन राज्यों में किस दिन दी जाएगी। साथ ही ये भी जानेंगे कि दिवाली की छुट्टी को लेकर किस राज्य में बड़ा फेरबदल हुआ है। 


उत्तर प्रदेश (School Holiday 2024 In UP)


उत्तर प्रदेश की सरकार ने काफी पहले वर्ष 2024 का कैलेंडर जारी कर दिया था। इस कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को बताई जा रही है। वहीं 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी और 3 को भैयादूज की। 

यह भी पढ़ें- गरीबी के कारण नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई, इन स्कूलों में लें दाखिला, मुफ्त शिक्षा के साथ रहना और खाना भी फ्री

बिहार 

बिहार सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार, दिवाली की छुट्टी सिर्फ एक दिन मिलेगी यानी कि 31 अक्टूबर। यदि इसमें कोई बदलाव नहीं होता है तो दिवाली की छुट्टी 31 तारीख को ही दी जाएगी। 


उत्तराखंड

वहीं बात करें उत्तराखंड कि तो यहां के स्कूलों में दिवाली (Diwali 2024) की छुट्टी 1 नवंबर को दी जाएगी।

दिल्ली 

दिल्ली में भी दिवाली की छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति है। हालांकि, अभी तक दिल्ली में भी दिवाली की छुट्टी 31 को ही दी जा रही है। लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है। 

राजस्थान (School Holiday 2024 In Rajasthan)

राजस्थान में दिवाली की लंबी छुट्टी रहने वाली है। राजस्थान शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार अक्टूबर महीने में दीपावली अवकाश है। इसमें सरकारी स्कूलों में 27 अक्टूबर से 07 नवंबर 2024 तक दिवाली का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें- DU से पढ़े अंकुर शिव भंडारी क्यों हैं चर्चा में? दुनिया की इस मशहूर यूनिवर्सिटी से जोड़ा जा रहा है इनका नाम…

हरियाणा 

वहीं हरियाणा में 29 अक्टूबर को धनतेरस की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। यही नहीं छोटी दिवाली जोकि 30 अक्टूबर को हो, उस दिन भी छुट्टी रहेगी। 

छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल किया है। अब 31 अक्टूबर नहीं बल्कि एक नवंबर को सभी छत्तीसगढ़ के स्कूल बंग रहेंगे।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तुलना में दिवाली एक नंबरो को मनाया जा सकता है। ऐसे में मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर को नहीं बल्कि एक नवंबर को छुट्टी रहेगी।