
Oxford University Chancellor Election: दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर का चुनाव चल रहा है। फाइनल लिस्ट में कुल 38 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इनमें भारतीय मूल के कई उम्मीदवार शामिल हैं। भारतीय मूल के कैंडिडेट्स में जो एक नाम सबसे आगे है, वो है अंकुर शिव भंडारी। आइए, जानते हैं कौन हैं अंकुर शिव भंडारी? उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की और उनके नाम की क्यों चर्चा हो रही है?
अंकुर शिव का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा फरीदाबाद स्थित सेंट एंथोनी सेकेंडरी स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई थी। स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (अब शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज) से BBS की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद अंकुर शिव ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया।
अंकुर शिव (Ankur Shiv Bhandari) ने वर्ष 2001 में यूनाइटेड किंगडम से MBA किया। यही नहीं उनके पास लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है। वे एक सफल उद्यमी भी रहे हैं और शॉपर मार्केटिंग एवं डिजिटल ट्रेनिंग के क्षेत्र में व्यवसाय का संचालन करते हैं। उन्होंने प्रॉक्टर एंड गैंबल, एक्सचेंर और डब्लूपीपी जैसी मशहूर कंपनी में भी काम किया है।
अंकुर भंडारी की डिग्रियों की लिस्ट लंबी है। उन्होंने एमबीए से लेकर लॉ तक की डिग्री हासिल की है। इसमें पोस्ट-ग्रेजुएट टीचिंग योग्यता भी शामिल है। अंकुर शिव भंडारी प्रोफेशनल रूप से दुनिया के 50 से अधिक देशों में काम करने का अनुभव रखते हैं। साथ ही वे भारत और यूके से राहत कार्यों के आधार पर निरंतर जुडे़ रहे हैं। अभी वे अपने परिवार के साथ ब्रैकनेल में रह रहे हैं।
Updated on:
18 Oct 2024 05:11 pm
Published on:
18 Oct 2024 05:11 pm
