School Students: दुनिया भर में दक्षिण एशियाई देशों के बच्चे स्कूलों में सबसे ज्यादा घंटे पढ़ाई कर रहे हैं। गौर करने की बात यह है कि इस सूची में भारत के छात्र सबसे आगे नहीं हैं। अमरीकी संगठन वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में जहां छात्र औसतन प्रतिदिन 4.5 से 10 घंटे स्कूल में बिताते हैं। इसमें थाईलैंड के बच्चे 9.5 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई के साथ इस चार्ट में सबसे ऊपर हैं, जबकि ब्राजील के बच्चे सबसे कम चार घंटे ही प्रतिदिन स्कूल में बिताते हैं। वहीं, अमरीका में स्कूली छात्र प्रतिदिन करीब 7 घंटे और जापान में छह घंटे स्कूलों में बिताते हैं। इस रिपोर्ट में भारत के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन, भारत की बात करें तो एसोचैम की 2012 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के एक महानगरीय शहर का छात्र स्कूल में 7-8 घंटे बिताते हैं। वहीं, कुछ छात्र तो प्रतिदिन 10 घंटे भी स्कूल में बिता रहे हैं।