
Manu Bhaker
manu bhaker to study in DU : राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकेर (Shooter Manu Bhaker) को दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम (Lady Shri Ram College) (एलएसआर) (LSR College) कॉलेज में दखिला मिला है। स्टार खिलाड़ी 17 वर्षीय भाकेर कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान (Political Science) में स्नातक की पढ़ाई करेंगी। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली भाकेर ने स्पोट्र्स कोटा के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था।
भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) (साई) (SAI) ने सोमवार को ट्वीट किया, राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम में दाखिला मिलने पर हमारी युवा चैम्पियन निशानेबाज मनु भाकेर को शुभकामनाएं। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त और वित्त पोषित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों को बिना ट्रायल के सीधा एडमिशन दिया जाएगा। इस श्रेणी के अंतर्गत ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों जैसी प्रतियोगिताएं आती हैं।
Published on:
24 Jul 2019 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
