SSC CGL Exam 2017 : एसएससी ने ऑनलाइन परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी
SSC CGL Exam 2017 : एसएससी ने Combined Graduate Leval Exam 2017 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी द्वारा जारी किये जाने नोटिफिकेशन के लिए 01 अगस्त से 20 अगस्त 2017 तक विभागीय वेबसाइट ssconline.nic.in देख सकते हैं।
SSC CGL Exam 2017 : एसएससी ने Combined Graduate Leval Exam 2017 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी द्वारा जारी किये जाने नोटिफिकेशन के लिए 01 अगस्त से 20 अगस्त 2017 तक विभागीय वेबसाइट ssconline.nic.in देख सकते हैं। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 5 अगस्त से 24 अगस्त तक सभी राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर ली जाएंगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक बड़े शहरों में आईटी केंद्र और तकनीकी महाविद्यालयों का चुना जायेगा। वैसे एसएससी ने अभी केंद्रीय पुलिस संघठन की उपनिरीक्षक परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से ही करवाई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पलिस आरक्षी की परीक्षा भी 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक करवाई जाएगी।
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में आयोग द्वारा जो प्रश्न पूछे जाएंगे उनमें से 25 प्रश्न सामान्य बुद्धि परिक्षण से लिए जायेंगे जिनके लिए 50 मार्क्स तय किये गए हैं। 50 मार्क्स के 25 प्रश्न सामान्य जागरूकता से सम्बंधित पूछे जायेंगे। 25 प्रश्न संख्यात्मक पूछे जायेंगे उसके लिए भी 50 मार्क्स मिलेंगे। 50 मार्क्स अंग्रेजी के 25 प्रश्नो के जोड़े गए हैं। पूरा प्रश्न पत्र 200 मार्क्स का होगा जिसके लिए 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक गद्यांश भी दिया होगा जिससे कुल 5 प्रश्न पूछे जाएंगे।
for ssc cgl admit card 2017 : विभागीय वेबसाइट ssc.nic.in पर देखें
सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र में 14 प्रश्न भारत का भूगोल, इतिहास, संस्कृति, पर्यावरण, अर्थशास्त्र,राजनीती और संसायिकी के होंगे। 9 प्रश्न जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर और मोबाइल तकनीक पर आधारी प्रश्न भी शामिल होंगे। लगभग 2 प्रश्न सम सामयिकी, योजना आदि पर होंगे।
संख्यात्मक से सम्बंधित प्रश्नों में, प्रतिशत, अनुपात, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, समय- काम-दुरी, बीज गणित, LCF,HCF rational number,चाल दुरी समय, लाभ हानि, आय सम्बन्धी,औसत और प्रतिशतता पर आधारित होंगे।