
SSC GD Constable Question Paper: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा शुरू हो गई है। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि बीते रोज यानी कि 5 फरवरी का पेपर कैसा रहा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कुल 80 थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के थे। वहीं पेपर कुल 160 अंकों का था। अधिकांश: छात्रों ने इनमें से 50-58 प्रश्नों को आसानी से हल कर लिया। जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन में 13-15 प्रश्नों को सफलतापूर्वक हल किया गया। जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस सेक्शन में 10-12 अच्छे प्रयास आए।
वहीं प्रारंभिक गणित के सेक्शन में कैंडिडेट्स ने 11-13 प्रश्नों को हल किया। अंग्रेजी/हिंदी में कैंडिडेट्स ने 16-18 प्रश्न सॉल्व किए। भाषा के सेक्शन में व्याकरण और समझ पर आधारित प्रश्न भी शामिल थे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 50 से ज्यादा सही सवाल बनाने वाले कैंडिडेट्स ही सफल होंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट की माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ssc.gov.in
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में कांस्टेबल (GD) और अन्य पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 39,481 पदों को भरा जाएगा। SSC GD भर्ती परीक्षा के लिए कुल 52,69,500 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है।
Updated on:
06 Feb 2025 09:48 am
Published on:
06 Feb 2025 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
