St Stephen’s College ने एडमिशन की कट ऑफ जारी कर दी है। इस बार भी कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट 95 फीसदी से अधिक है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े तथा देश के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट्स में एक St Stephen’s College ने एडमिशन की कट ऑफ जारी कर दी है। इस बार भी कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट 95 फीसदी से अधिक है। कॉलेज में 10 कोर्सेज में 410 सीटें हैं जिनमें से 50 फीसदी यानि आधी सीटें क्रिस्चियन स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हैं जबकि बाकी सीटों पर मेरिट आधार पर एडमिशन होगा। St Stephen’s College मानव विज्ञान से जुड़े विषय, सांइस तथा कॉर्मस स्ट्रीम के लिए अलग से कट ऑफ लिस्ट जारी करता है।
कॉलेज द्वारा इस बार जारी की गई कट ऑफ लिस्ट में मानविकी विषयों में पिछले वर्ष के मुकाबले 0.25-1% की बढ़ोतरी हुई है जबकि साइंस स्ट्रीम में गत वर्ष के मुकाबले थोड़ी कटौती हुई है। St Stephen’s College द्वारा जारी सूचना के अनुसार Economics (Hons) में कॉमर्स विषय में सर्वाधिक कट ऑफ 98.75% रही है। इसके बाद Humanities में 98 फीसदी, Science में 97.5% कट ऑफ गई है। इसके साथ ही गणित में भी उनके 90% मार्क्स होने चाहिए।
English (Hons) में भी 98.5% की कट ऑफ गई है। जबकि साइंस विषय में 98% कट ऑफ रही है। हालांकि इसके बाद छात्रों को एप्टीट्यूड टेस्ट तथा इंटरव्यू भी देना होगा। इसमें 5% मार्क्स टेस्ट के, 10% इंटरव्यू के तथा 12th Class में आए मार्क्स के आधार पर शेष 80% मार्क्स दिए जाएंगे।
अन्य राज्यों के बोर्ड्स से भी आ रहे हैं आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए अब तक 58,000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इस बार सबसे आवेदन करने वाले छात्रों में अधिकतर संख्या केरल, तेलंगाना, बिहार तथा उत्तरप्रदेश की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी के अनुसार CBSE बोर्ड के बाद सबसे ज्यादा आवेदन करने वाले छात्र यूपी बोर्ड के है जिनकी संख्या 22,266 है जबकि बिहार से 7,573 छात्रों ने आवेदन किया है।