आगामी एक से छह सितम्बर के मध्य प्रस्तावित JEE Main परीक्षा के साथ ही छह सितंबर को होने वाली एनडीए एवं एनए परीक्षा देने वाले छात्र, छात्राओं को 31 जुलाई तक इसकी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को देनी होगी। इसके लिए उन्हें JEE Main वेबसाइट पर करेक्शन विंडो में जानकारी भरकर एनडीए एग्जाम देना है या नहीं में से एक विकल्प का चयन कर देनी होगी, ताकि ऐसे विद्यार्थी दोनों परीक्षा दे सकें।