राहुल पहले प्रयास में ही आत्मविश्वास से भरे हुए थे। लेकिन उन्हें झटका तब लगा जब वो प्रीलिम्स में पास नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि वे प्रीलिम्स के समय में इतने प्रेशर में आ गए कि बहुत कम प्रश्न अटेम्प्ट कर पाए थे। हालांकि, पहले प्रयास में असफल होने के बाद वे एक सप्ताह तक आत्मनिरीक्षण करते रहे। इसके बाद वो दूसरी बार तैयारी में जुट गए। इस बार राहुल ने प्रीलिम्स तो पास कर लिया। लेकिन मुख्य परीक्षा से छह दिन पहले डेंगू हो गया, जिसके चलते मुख्य परीक्षा छोड़नी पड़ गई।