
अन्ना विश्वविद्यालय
Tamil Nadu Engineering Admissions 2020 : तमिल नाडु इंजीनियरिंग एडिमिशन 2020 (Tamil Nadu Engineering Admissions 2020) (TNEA 2020) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय (Directorate of Technical Education) ने इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर 16 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। बिना या सीमित इंटरनेट पहुंच वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए, राज्य उन्हें ग्राम सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम से अपने आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति दे रहा है। छात्र-छात्राएं अपना फॉर्म और अन्य दस्तावेज नजदीकी सहकारी बैंक में जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं। अन्ना विश्वविद्यालय (Anna University) के तहत कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन टीएनईए काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा।
TNEA 2020 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.in पर लॉग इन करें
-नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
-डिटेल्स भरें, दस्तावेज अपलोड करें
-भुगतान करें
इंजीनियरिंग काउंसेलिंग शेड्यूल
-ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 15 जुलाई
-आवेदन करने की आखिरी तारीख : 16 अगस्त
-दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तारीख : 20 अगस्त
-रैंडम नंबर आवंटन : 21 अगस्त
-सर्टिफिकेट सत्यापन : 24 अगस्त से 1 सितंबर
-रैंक लिस्ट : 1 सितंबर
-विशेष परामर्श (Special counselling) : 10 से 14 सितंबर
-सामान्य परामर्श (General counselling) : 17 सितंबर से 6 अक्टूबर
-पूरक परामर्श (Supplementary counselling) : 8 से 12 अक्टूबर
Published on:
16 Jul 2020 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
