20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Top MBA Colleges : प्रदेश के आधे MBA Colleges सी ग्रेड, A ग्रेड में जयपुर का जलवा

Top MBA Colleges : की पढ़ाई कराने वाले राजस्थान के आधे कॉलेज गुणवत्ता मापदंडों पर खरे नहीं हैं। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) ने सभी

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jan 25, 2018

mba college,top mba colleges in india,Top 10 MBA colleges,mba college ranking, top mba colleges in rajasthan,

mba college,top mba colleges in india,Top 10 MBA colleges,mba college ranking, top mba colleges in rajasthan,

Top MBA Colleges : की पढ़ाई कराने वाले राजस्थान के आधे कॉलेज गुणवत्ता मापदंडों पर खरे नहीं हैं। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) ने सभी संबद्ध कॉलेजों की 18 मानकों के आधार पर 1000 में से अंक देते हुए गुणवत्ता जांची तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गुजरे अगस्त से दिसंबर तक 5 माह चली कवायद के बाद जारी रैंकिंग में आधे कॉलेज ' ग्रेड में आए। मूल्यांकन में Top MBA Colleges में एक भी सरकारी कॉलेज 'A' Grade नहीं ला पाया। प्रदेश में RTU से संबद्ध 68 कॉलेज हैं जिनमें Master Of Business Administration (MBA) की पढ़ाई कराई जाती है। गुणवत्ता जांचने के लिए विवि प्रशासन ने 18 मानकों पर 1000 अंक का क्वालिटी इंडेक्स वेल्यू तय किया। इसमें 600 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले कॉलेजों को 'A', 400 से 511 अंक वालों को 'B' और इससे कम अंक हासिल करने वाले कॉलेजों को 'C' Grade दिया गया।

Read More : BRBNMPL recruitment 2018 - असिस्टेंट मैनेजर व अन्य के पदों पर भर्ती, करें आवेदन


Top MBA Colleges : 'A' ग्रेड में जयपुर का जलवा
मूल्यांकन के बाद सिर्फ 8 एमबीए कॉलेज ही 'A ग्रेड हासिल कर सके, सभी निजी हैं। इनमें भी 6 जयपुर के हैं। वहीं एक-एक कॉलेज अलवर और सीकर का है।
ये टॉप थ्री
1. इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फोर्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, जयपुर - 687 अंक
2.बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, जयपुर - 677 अंक
3. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अलवर - 669 अंक

सरकारी कॉलेजों की खुली पोल
06 सरकारी कॉलेजों में होती है एमबीए की पढ़ाई।
01 भी नहीं ला पाया 'A' ग्रेड।

Top MBA Colleges : देखा जाये तो सरकारी कॉलेज में प्रवेश के योग्यताधारी आवेदन करते है जिसके बाद भी मेरिट लिस्ट के जरिये टॉप विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। लेकिन हालात सरकारी विद्यालयों जैसे ही दिखाई देने लगे हैं। विद्यार्थी पढाई करने वाले है और अच्छे प्रतिशत अंकों के साथ पिछली परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर आये हैं। लेकिन आगे का माजरा शिक्षकों के हवाले है। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की भांति ही सरकारी कॉलेज में भी वही रवैया अपनाया जाता दिख रहा है।