
TS DSC Result 2024 : तेलंगाना से शिक्षा से जुड़ी जरुरी खबर सामने आ रही है। तेलंगाना राज्य जिला चयन समिति यानी TS DSC ने TS DSC Result 2024 जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट tgdsc.aptonline.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन इस साल के शुरुआत में किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरा जाना था। इस भर्ती के माध्यम से स्कूल सहायक, भाषा पंडित, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) और माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (एसजीटी) जैसे पदों को भरा जाना है। अब रिजल्ट जारी होने के बाद इन पदों को भरा जा सकता है।
सबसे पहले TS DSC की आधिकारिक tgdsc.aptonline.in/tgdsc वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर TS DSC Result 2024 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
मांगें गए जरुरी डिटेल्स को भरें और सबमिट कर दें।
ऐसा करने के बाद जिलेवार रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा दिए जाएंगे।
रिजल्ट देखने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड भी की जा सकती है।
इस रिजल्ट को CM Rewant Reddy ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके जारी की। ऐसा बताया जा रहा है कि दशहरा से पहले 9 अक्टूबर को L B Stadium में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
Published on:
30 Sept 2024 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
