UGC: नए नियमों के अनुसार, IGNOU समेत किसी भी ODL या ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन से पहले सभी छात्रों को अपनी एबीसी आईडी के माध्यम से डीईबी-आईडी बनाना जरूरी है।
UGC ने एक एक अहम अपडेट जारी किया है। University Grants Commission(UGC ) ने जुलाई-अगस्त 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले के लिए समयसीमा 15 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2025 कर दी है। अलग-अलग यूनिवर्सिटी से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। UGC द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्र दाखिला लेने से पहले यूजीसी-डीईबी के आधिकारिक पोर्टल deb.ugc.ac.in पर कोर्स और संस्थान की मान्यता का स्टेटस जरूर देख लें।
नए नियमों के अनुसार, IGNOU समेत किसी भी ODL या ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन से पहले सभी छात्रों को अपनी एबीसी आईडी के माध्यम से डीईबी-आईडी बनाना जरूरी है। यह डीईबी-आईडी deb.ugc.ac.in/StudentDeBID, https://www.digilocker.gov.in) या abc.gov.in पर आधार या पैन कार्ड के जरिए बनाई जा सकती है।
यूजीसी ने कुछ प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल कोर्स ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड से नहीं कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिनमें ये कोर्स शामिल हैं।
| क्रमांक | कोर्स/विषय |
|---|---|
| 1 | इंजीनियरिंग |
| 2 | डेंटल |
| 3 | मेडिकल |
| 4 | फिजियोथेरेपी |
| 5 | ऑक्यूपेशनल थेरेपी |
| 6 | अन्य पैरा-मेडिकल विषय |
| 7 | फार्मेसी |
| 8 | नर्सिंग |
| 9 | आर्किटेक्चर |
| 10 | लॉ |
| 11 | एग्रीकल्चर |
| 12 | हॉर्टिकल्चर |
| 13 | होटल मैनेजमेंट |
| 14 | कैटरिंग टेक्नोलॉजी |
| 15 | कुलिनरी साइंसेज |
| 16 | एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस |
| 17 | विजुअल आर्ट्स और स्पोर्ट्स |
| 18 | एविएशन |