
UGC NET Result will be declared soon
UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2022 सत्र परीक्षा का रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in जारी किये जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने यूजीसी नेट परिणाम और स्कोर कार्ड की जांच कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (UGC NET) आंसर की जारी होने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2022 सत्र परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दे UGC NET दिसंबर 2022 सत्र परीक्षा के लिए 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 के बीच पांच चरणों में कुल 83 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
UGC NET दिसंबर 2022 रिजल्ट कैसे चेक करें ?
1. सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. अब आप रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6. आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें- IIMC Admissions: आईआईएमसी में एडमिशन के लिए करें आवेदन, 19 अप्रैल है लास्ट डेट
5 चरणों में कुल 83 विषयों के लिए हुई थी एग्जाम
आपको बता दे UGC NET दिसंबर 2022 सत्र परीक्षा के लिए 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 के बीच पांच चरणों में कुल 83 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 8,34,537 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फाइनल प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़ें- CRPF Recruitment: सीआरपीएफ कांस्टेबल के 1.30 लाख पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Published on:
07 Apr 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
