31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​IIMC Admissions 2023: आईआईएमसी में एडमिशन के लिए करें आवेदन, 19 अप्रैल है लास्ट डेट

IIMC Admissions 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (IIMC) में दाखिला लेना चाहते हैं तो आईआईएमसी की ओर से पांच पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित इस प्रक्रिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2023 है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 7 Apr 2023, 11:19 AM IST

,

​​IIMC में एडमिशन के लिए करें आवेदन

IIMC Admissions 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (IIMC) में दाखिला लेना चाहते हैं तो आईआईएमसी की ओर से पांच पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित इस प्रक्रिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। आप को बता दे आईआईएमसी ने पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (हिंदी), पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म (हिंदी और अंग्रेजी), पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मीडिया (हिंदी और अंग्रेजी) और पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन (हिंदी और अंग्रेजी) में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा एनटीए उम्मीदवारों को 20 से 23 अप्रैल के बीच सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने की भी अनुमति देगा।

अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन

अगर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वे भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 7838055420 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


आईआईएमसी एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता ?
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (IIMC) में दाखिला लेना चाहते हैं उनको ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ कांस्टेबल के 1.30 लाख पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स


आईआईएमसी परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या है?
आईआईएमसी परीक्षा में सामान्य जागरूकता जैसे विषयों पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक क्षेत्र में वर्तमान रुझानों की समझ, भारत का सामाजिक-राजनीतिक-सांस्कृतिक इतिहास, कानूनी और संवैधानिक प्रावधान, नागरिकों के अधिकार, तर्क, योग्यता और मानसिक संरचना, भाषा और साहित्य, सिनेमा और सांस्कृतिक मीडिया और संचार के क्षेत्र के बारे में सामान्य प्रश्न पूछे जाते है।

आईआईएमसी एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें ?
1 . सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद शैक्षणिक सहित व्यक्तिगत विवरण भरें।
3. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, सहित मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
4. अब सीयूईटी 2023 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
5. इसके बाद अब सीयूईटी 2023 पीजी आवेदन जमा करें।
6. भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन कर प्रिंट सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- AIIMS INICET: एम्स आईएनआई सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए डेट बढ़ी, इस डेट तक करें आवेदन