17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UGC NET Admit Card 2024: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानिए

UGC NET Admit Card 2024 Download: यूजीसी नेट परीक्षा नजदीक है। ऐसे में जानते हैं एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
UGC NET Admit Card

UGC NET Admit Card 2024 Download: एनटीए द्वारा किसी भी समय यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। ऐसे छात्र जिन्होंने इस साल यूजीसी नेट परीक्षा दी है, वे एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है ugcnet.nta.ac.in

कब आएगा एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 18 जून 2024 को किया जाएगा। परीक्षा की तारीख नजदीक आ गई है। ऐसे में किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड संबंधित अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।  

यह भी पढ़ें- दिहाड़ी की कमाई पर हौसले बड़े, दो पेंटर भाईयों के बेटों ने क्रैक किया जेईई

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (UGC NET Admit Card 2024)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं 

यहां होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, इस लिंक पर क्लिक करें 

एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आप अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें 

इतना करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा 

इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट-आउट निकाल लें

कब होगी परीक्षा (UGC NET 2024)

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का आयोजन दो पाली में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 बजे से 6 बजे तक होगी। परीक्षा सिटी स्लिप 7 जून को जारी किया जा चुका है। वहीं एब एडमिट कार्ड की बारी है। 


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग